युवा सकल्प सेवा समिति ने प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया

WhatsApp-Image-2022-09-05-at-6.27.33-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में शिक्षक दिवस पर नगर के विभिन्न कॉलेजों में संस्था द्वारा प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया गया।
संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट के नेतृत्व में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के कर्मठ, ईमानदार,व शिक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर प्रधानाचार्य के पद पर पहुंचने वाले श्री संदीप भारती गुरु जी को संस्था द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर केक काट कर गुरुजनों को केक खिलाकर शिक्षक दिवस मनाया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती जी ने कहा कि युवा संकल्प सेवा समिति के सभी सदस्य विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं जिनका कहीं ना कहीं हमारे विद्यालय से लगाव रहा है संस्था द्वारा छात्र हितों में समय-समय पर बहुत प्रशंसनीय कार्य किए जाते हैं जिसमें छात्रों को सम्मानित तो किया ही जाता है उसके साथ गुरुजनों को सम्मानित करने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है।
संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि गुरु’ का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्हें अध्यापन से गहरा प्रेम था। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे।
उन्होंने कहा कि कालेज के प्रधानाचार्य का सम्मान इसका अर्थ है कि पूरे कालेज का सम्मान है।
संस्था के उपसचिव निखिल गुप्ता ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता कुम्हार और माटी की तरह होता है जिसे कुम्हार एक नया रूप प्रदान करता है उसी प्रकार शिक्षक भी अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पारस गुप्ता ने कहा कि आज शिक्षक दिवस पर संस्था द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है और बहुत ही सराहनीय है।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य वेद प्रकाश राठोर, मुनीश कुमार, योगेंद्र सागर, अंकित राठौर, सौरभ कुमार, कॉलेज के सभी शिक्षक गण व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights