बदायूं की प्रधानाध्यापक सीमा राजन समेत 75 शिक्षको को राज्य शिक्षक पुरस्कार घोषित, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा

WhatsApp-Image-2022-09-03-at-7.00.26-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं की प्रधानाध्यापक सीमा राजन समेत 75 शिक्षको को राज्य शिक्षक पुरस्कार घोषित, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
लखनऊ । शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिए जाने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार – 2021 घोषित कर दिए हैं। प्रत्येक जिले से एक शिक्षक यानी कुल 75 शिक्षक शिक्षिकाओं को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें से 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगे।
वहीं बाकी शिक्षकों को जिले स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राज्य पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों के नामों की घोषणा हुई है उनमें लखनऊ से गोसाईगंज के प्राथमिक विद्यालय सनौली के सहायक अध्यापक संतोष कुमार, कानपुर नगर से प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर सराय कल्याणपुर की प्रधान अध्यापक नीलम सिंह शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर देहात से उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा, डेरापुर के सहायक अध्यापक नवीन कुमार दीक्षित, अलीगढ़ से कंपोजिट विद्यालय कासिमपुर के सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार के अलावा अंबेडकर नगर से कंपोजिट विद्यालय बसोहरी, भीटी के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह, अमेठी से उच्च प्राथमिक विद्यालय पचेहरी कंपोजिट, गौरीगंज के प्रधान अध्यापक रमाशंकर यादव के नाम की घोषणा हुई है।वहीं, अयोध्या से प्राथमिक विद्यालय रूरूखास के प्रधानाध्यापक मनीष देव, बहराइच से प्राथमिक विद्यालय बरुआ बेहड़, महसी के सहायक अध्यापक पूरनलाल, बलरामपुर से उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा (कंपोजिट), रेहरा बाजार के सहायक अध्यापक श्री राम हरिजन, बाराबंकी से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपवा सिद्धौर के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा, गोंडा से कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया वजीरगंज के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, सीतापुर से उच्च प्राथमिक विद्यालय बीहट वीरम नवीन मछरेहटा कि प्रधानाध्यापक निर्मला भार्गव के साथ ही प्रत्येक जिले से एक शिक्षक को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
टॉप-10 रैंक वाले इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में सम्मानित करेंगे। बाकी शिक्षकों को जिलों में सम्मानित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
  1. बाराबंकी से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपवा सिद्धौर के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा।
  2. मिर्जापुर से प्राथमिक विद्यालय भगेसर, पहाड़ी के प्रधानाध्यापक के रविकांत द्विवेदी।
  3. भदोही से उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा औराई की सहायक अध्यापक ज्योति कुमार।
  4. अयोध्या से प्राथमिक विद्यालय रूरूखास के प्रधानाध्यापक मनीष देव।
  5. आजमगढ़ से प्राथमिक विद्यालय जिवली, ठेकमा के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी।
  6. हापुड़ से संविलियन विद्यालय राजपुर सिंभावली की सहायक अध्यापक अरूणा कुमारी राजपूत।
  7. प्रतापगढ़ से उच्च प्राथमिक विद्यालय मरूआन, बाबा बेलखरनाथ धाम की सहायक अध्यापक रश्मि मिश्रा।
  8. आगरा से प्राथमिक विद्यालय नगला पैमा बरौली अहीर के सहायक अध्यापक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ।
  9. बलरामपुर से उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा (कंपोजिट), रेहरा बाजार के सहायक अध्यापक श्री राम हरिजन।
  10. गोंडा से कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया वजीरगंज के सहायक अध्यापक सुनील कुमार।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights