विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का मिला अवॉर्ड

pant-rishabh-1612775499
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है. 23 साल के पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिसबेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीती. आईसीसी ने कहा कि पूरे वर्ष हर प्रारूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरूष क्रिकेटरों को यह पुरस्कार दिया जाएगा. आईसीसी ने इस साल ही यह अवॉर्ड देने की शुरुआत की है. पंत पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्हें यह अवॉर्ड मिला है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के साथ आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (ICC Best Player of the Month) की दौड़ में शामिल थे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पंत ने टीम इंडिया को किया अपना पुरस्कार समर्पित
यह पुरस्कार हासिल करने पर खुशी जताते हुए आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में पंत ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम की जीत में योगदान देना सबसे बड़ा पुरस्कार होता है, लेकिन इस तरह की पहल युवाओं को खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं टीम इंडिया के प्रत्येक सदस्य को यह पुरस्कार समर्पित करता हूं जिसने ऑस्ट्रेलिया में हमारी जीत में योगदान दिया. मैं सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे वोट दिया.’ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन 91 रन की आक्रामक पारी खेली थी.

पंत के इस पुरस्कार के जीतने पर आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा, ‘पंत ने यह दोनों पारियां दबाव में और अलग तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए खेली. उन्होंने मैच को ड्रॉ करने और जीतने में अपनी कौशल की विविधता दिखााई. इस दौरान उन्होंने कमाल की मानसिकता दिखायी थी.’

शबनिम इस्माइल बनीं विजेता
महिला क्रिकेटरों में दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल ने इस मासिक पुरस्कार को अपने नाम किया जिन्होंने इस दौरान तीन एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में सात विकेट लिये थे. उन्होंने इसी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाये थे. इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा. आईसीसी ने बताया है कि कैलेंडर महीने में मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर पुरूष और महिला वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ियों को नामांकित किया जाएगा. नामांकित खिलाड़ियों में विजेताओं का चयन वोटिंग अकादमी करेगी.

वोटिंग अकादमी में क्रिकेट परिवार के जाने माने सदस्यों को जगह मिली है जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी, प्रसारणकर्ता और आईसीसी हॉल आफ फेम के कुछ सदस्य शामिल हैं जो मुख्य रूप से विजेता का फैसला करेंगे. इस वोटिंग अकादमी में भारत से पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और अनुभवी खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी को जगह मिली है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights