घरेलू कलह के चलते गर्भवती पत्नी और 3 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या

WEAT-CHMPARAN
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बागपत बागपत में डबल मर्डर से सनसनी मच गई. पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची. वहां से दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. युवक को जेल भेज दिया गया. आरोपी युवक के व्यवहार से परेशान होकर दो पत्नियां पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी हैं. यह तीसरी पत्नी थी जिसकी उसने हत्या कर दी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तीन शादियां की थीं आरोपी ने
पुलिस ने बताया कि मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र का है. यहां गायत्रीपुरम मोहल्ले में ही मुन्नावाली गली में रहने वाला 30 वर्षीय गुलफाम हेयर सैलून चलाता है. वह कैंसर से ग्रसित है. गुलफम ने तीन निकाह किये हैं. पहली पत्नी आसमा को बच्चा पैदा नहीं हुआ था और कैंसर का पता चलने पर वह उसे छोड़कर चली गई थी. इसके बाद उसने दूसरा निकाह रेशमा से किया. उसे एक बेटी पैदा हुई. उसके कुछ दिन बाद ही रेशमा बेटी को पति के पास छोड़कर चली गई. गुलफाम ने तीसरा निकाह गाजियाबाद के मुरादनगर में ईदगाह मोहल्ला की मुस्कान से डेढ़ साल पहले किया. वह गर्भवती थी.

अचानक दे दिया वारदात को अंजाम
मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था. गुलफाम परिवार संग राजीखुशी रह रहा था. लेकिन सुबह अचानक उसके घर में शोर-शराबा होने लगा. घर पहुंचे तो इस वारदात का पता चला. 

सुबह 6 बजे पहुंच गया थाने
सीओ बागपत ने बताया कि आज सुबह करीब सवा 6 बजे एक व्यक्ति थाने आया. उसने बताया कि,   ”साहब मैंने अपनी पत्नी और बच्ची को गला दबाकर मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए.” तभी पुलिस मौके गए तो वहां पर एक महिला और बच्ची मिली. जिन्हें तुरन्त अस्पताल भेजा गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जब शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि रात को दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी और बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights