मदर एथीना स्कूल में रास्ट्रीय खेल दिवस’ पर ‘स्पोर्ट्स डे’ मनाया विद्यार्थियों ने रोमांचकारी प्रदर्शन किया
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर ‘स्पोर्ट्स
डे’ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने
फीता काटकर किया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेला का आयोजन किया
गया था। जिसमें कक्षा-1 से 3 हेतु ‘ रेस’ एवं कक्षा-4 के लिए ‘रिले रेस’ का आयोजन
किया गया। जिसमें ग्रीन हाउस प्रथम, यलो हाउस द्वितीय तथा ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर
रहा। कक्षा-5 की ‘रिले रेस’ में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय तथा रेड हाउस तृतीय
स्थान पर रहा। कक्षा-10 1⁄4स1⁄2 एवं कक्षा-10 1⁄4ब1⁄2 के बालक वर्ग फुटबॉल खेल के सेमीफाइनल
में कक्षा-10 1⁄4स1⁄2 अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ विजयी घोषित किया गया। कक्षा-11 के
बालक वर्ग फुटबॉल फाइनल में ब्लू टीम ने अपना दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान तथा
ओरेंज टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कक्षा-11 की बालिका वर्ग
बॉस्केटबॉल फाइनल में ओर ेंज टीम विजयी रही तथा ब्लू टीम दूसरे स्थान पर रही। अंत में
कक्षा-11 एवं 12 की बालिका वर्ग के बॉस्केटबॉल मैच में कक्षा-11 की बालिकाओ ने शानदार
प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दर्शकों ने खेलों का भरपूर आनंद उठाया और विभिन्न
टीमों को तालियाँ बजाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। ‘स्पोर्ट्स डे’ कार्य क्रम के
इंचार्ज ललित सिंह बजेठा के साथ श लाल बहादुर एवं कु0 वैष्णवी के सहयोग
से संपूर्ण खेल दिवस बहुत ही रोमांचकारी एवं अनूठा रहा।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि खेलों का शिक्षा में विशेष
महत्व है अतएव ऐसे खेलों के विशेष अवसरों का आयोजन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले
मेजर ध्यानचंद के लिए यह एक विशेष श्रृद्धाजंलि भी होगी जिन्होंने खेलाें के इतिहास में
भारत का स्थान अग्रणी बनाया और देश को गौरवान्वित किया। अतः हमें भी विद्यार्थियों का
उचित अवसर प्रदान कर ऐसे महान उद्देश्य हेतु प्रेरित करना चाहिए।















































































