एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस पर सहोदय मिनी मैराथन दौड़ हुई
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आज रास्ट्रीय खेल दिवस पर ’सहोदय मिनी मैराथन दौड़-2022 का आयोजन किया गया।
ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़’22 का आयोजन किया गया। इस तरह की दौड़ का आयोजन पहली बार हुआ है। बदायूँ के इतिहास में इस प्रकार की प्रतियोगिता पहली बार हुई है जिसमें इतने अधिक स्कूल के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देष्य से यह नई पहल है। इस दौड़ में 14 स्कूल (ए0पी0एस0 इंटरनेषनल स्कूल, उझानी, एच0पी0 इंटरनेषनल, बदायूँ, बाबा इंटरनेषनल स्कूल, बिल्सी, केद्रीय विद्यालय संगठन, षेखूपूर, ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ, मदर एथेना स्कूल, बदायूँ, फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल, बदायूँ, जीलाट पब्लिक स्कूल, बदायूँ एस0डी0बी0 पब्लिक स्कूल, बिसौली, महर्शि विद्या मंदिर, बदायूँ, बी0आर0बी मॉडल स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, बदायूँ, आर0के0 पब्लिक स्कूल, मुजारिया, टिथोनस इंटरनेषनल स्कूल, बदायूँ) की टीमों ने अपने कोच सहित कार्यक्रम में भाग लिया। यह दौड़ छात्रों के लिए पाँच कि0मी0 तथा छात्राओं के लिए तीन किलोमीटर की थी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को रजिस्ट्रेषन फॉर्म, आधारकार्ड की छायाप्रति, मेडीकल सर्टिफिकेट तथा माता- पिता का अनुमति पत्र जमा करना अनिवार्य था। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृश्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल निदेषक नीलांषु अग्रवाल थे। प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस प्रतियोगिता के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर मि0 एम0एन0ए0 सैफी व लवनीष साह थे। प्रपत्रों की जाँच खेल अध्यापिका रेनू विश्ट व साक्षी जायसवाल कर रही थी। खेल अधीक्षक मि0 नफी अहमद प्रतियोगिता के हो रही तैयारिया में सहयोग कर रहे थे।

मि0 इफ्तिखार हुसैन व रिधिमा थरेजा ने सभी टीमों का परिचय दिया। श्रेश्ठ राठौर ने सभी प्रतिभागियों को खेल षपथ दिलाई। नकी अहमद खेल अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को हृदय से धन्यवाद तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सभी कोच व प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा आकाष में गुब्बारें छोडें जाने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने हरी झंड़ी को दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ने वाले प्रतिभागियों के साथ विद्यालय की गाड़ी चल रही थी जिसमें पानी की बोतले ग्लूकोज व प्राथमिक उपचार बॉक्स आदि थे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र तथा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाणपत्र, मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट द्वारा दिए गए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, रिधिमा थेरेजा व साक्षी जायसवाल उपस्थित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।

छात्रा वर्ग में विजयी प्रतिभागी-
जीलॉट पब्लिक स्कूल, बदायूँ की मधु ने छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ए0पी0एस0 इंटरेनषनल स्कूल, उझानी की छाया गोस्वामी ने छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
केद्रीय विद्यालय शेखूपुर की निषा ने छात्रा वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
केद्रीय विद्यालय शेखूपुर की सिल्की ने छात्रा वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त
एच0पी0 इंटरनेषनल स्कूल, बदायूँ की लता यादव ने छात्रा वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
छात्र वर्ग में विजयी प्रतिभागी-
बाबा इंटरनेषनल स्कूल, बिल्सी के नितेष यादव ने छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीलॉट पब्लिक स्कूल, बदायूँ के सूरजपाल ने छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केद्रीय विद्यालय शेखूपुर के नितिन सागर ने छात्र वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ के अनूप शर्मा ने छात्र वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। किया। बाबा इंटरनेषनल स्कूल, बिल्सी के पार्थ यादव ने छात्र वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

दौड़ प्रतिभागियों तथा उनके साथ आये कोच को फूड पैकेट तथा पेप्सी वितरित की गई। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों तथा विजेताओं तथा खेल षिक्षकों को शुभकामानए दी। देष में खेलों के प्रति बढ़ते रूझान को देखते हुए इस प्रतियोगिता को कराने की व्यवस्था की। उन्होने सभी खेल षिक्षकों व अन्य सहयोगियों को इस प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक संचालन मे सहयोंग के लिए धन्यवाद दिया। आज के आयोजन में विषेष सहयोग रोमिल गुलाटी, विवेक सिंह तथा आर्येन्द्र कुमार मिश्रा का रहा । कला संकाय के मनोज सक्सेना व रचना यादव का सहयोग रहा। विद्यालय की अनुषासन कमेटी के छात्र/ छात्राओं ने अनुषासन बनाने में सहयोग दिया।














































































