दादी प्रकाशमणि ने शांति दूत बनकर विश्व में शांति का संदेश फैलाया

WhatsApp-Image-2022-08-27-at-6.41.39-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ब्रह्माकुमारी केन्द्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 15 वां पुण्य तिथि को “विश्व बंधुत्व दिवस ” के रूप में मनाया गया एवम पौध अर्पण किया गया। आज चौपला रोड स्थित ब्रह्माकुमारी केन्द्र में हुए कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी नीता बहन ने बताया दादी प्रकाशमणि जी ममता और स्नेह की साक्षात मूरत थी। उनकी ममतामई पालना का ही कमाल है की आज 25 हजार से अधिक बहनों ने स्वयं को समाज सेवा और विश्व कल्याण के कार्य में अर्पण कर दिया। दादी जी ने शांति दूत बनकर सारे विश्व में शांति का संदेश फैलाया जैसा उनका नाम दादी प्रकाश मणि ( प्रकाश की मणि) ने शांति का प्रकाश सारे विश्व में फैलाया । दादी जी को तीन राष्ट्रीय स्तर पर शांतिदूत पुरस्कार एवं दो अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्राप्त हुए। दादी जी ने 38 वर्ष निर्विघ्न संस्था को संभाला और उनके कुशल प्रबंधन, नेतृत्व, त्याग और मेहनत से संस्था प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ती गई और आज आध्यात्म और मेडिटेशन का संदेश 140 देशो तक पहुंच गया और संस्था छोटे से पेड़ से बहुत बड़े विशाल वट वृक्ष के रूप में फैलती चली गई। संस्था ने 5 जून से दादी जी के पुण्य तिथि तक अर्थात 25 अगस्त तक 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था और संस्था ने 40 लाख से भी अधिक पौधे लगाए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस मौके पर भी संस्था के 200 भाई बहनों ने पौधे अर्पित करके सच्ची श्रद्धांजलि दी। जिसमें ए एन ए मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन संजय आनंद, बरेली कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एन एल शर्मा, अजीत कृष्ण सिंह ने भी दादी जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर पारूल बहन, रजनी बहन, अनुराग भाई, अनूप भाई, मोहित भाई, सुरेश भाई आदि ने विशेष सहयोग दिया। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights