ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ के बच्चों ने एक बार फिर स्कूल का मान बड़ाया है।बदायूँ ज़िले के स्टेडीयम में चल रहे ऐथेलेटिक्स चयन में ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ के लगभग 13 बच्चों का चयन हुआ।इन बच्चों में 09 लड़के व 04 लड़कियाँ है।बच्चे अब अपना जौहर मण्डल स्तर पर दिनांक 27/08/2022 को बरेली स्टेडीयम में विभिन्न प्रकार की दौड़ जैसे 1500 मी,800 मी,400 मी,200 मी,100 मी व ट्रिपल जम्प में अपना जलवा बिखेरेंगे।बच्चों में आयुष राव,विशेष कुमार,अरुण यादव,आशुतोष यादव,रवि कुमार,हिमांशु वर्मा,अमन राजपूत,अंश सिंह,सफ़्फ़ान महमूद,वंदना यादव,कु॰नाज़िया,अंजलि शर्मा,कु॰अनुष्का पटेल प्रमुख हैं।स्कूल स्तर से इन बच्चों को निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता,प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस व कोच सिराज अहमद ने अग्रिम प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।