तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, चार घायल

WhatsApp-Image-2022-08-26-at-5.55.56-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बरेली -मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी समेत दो मासूम बच्चे घायल हो गये । सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की दोपहर थाना कलान क्षेत्र के ग्राम पिलुआ निवासी राजीव (30) पुत्र गिरेंद्र अपनी पत्नी काजल व पाँच वर्षीय बेटी तनु और दो वर्षीय बेटे अमित के साथ बाइक द्वारा थाना अलीगढ क्षेत्र के गांव जरौली अपनी ससुराल गया था । आज जब वह वापस लौट रहा था । वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर आदर्श इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे राजीव और उसकी पत्नी काजल व मासूम बच्ची तनु और मासूम अमित घायल हो गये । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights