बदायूं में एसएसपी कार्यालय के सामने भीम आर्मी का हंगामा, पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, 16 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Screenshot-160-transformed
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं । एसएसपी कार्यालय के सामने आज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा किया। गाली गलौज, धक्का-मुक्की करने पर पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 16 कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शहर के एक संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ पिछले दिनों महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी की मांग मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि लखनऊ की एक अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता कई दिन से लगातार आपत्तिजनक ट्वीट कर रहे थे। ट्वीट करने के दौरान जातिसूचक शब्दों और एसएसपी कार्यालय में ताला डालने की धमकी तक दी गई। कार्यकर्ताओं ने एलान किया था कि गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान एसएसपी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
इसके चलते वहां भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई थी। दोपहर के समय 50-60 कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मुख्य डाकघर के सामने पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मौके पर गाली गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिससे पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजना शुरू कर दी। इससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई, पुलिस ने भी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
इस दौरान करीब 16 कार्यकर्ता पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता लगातार ट्विटर पर धमकी दे रहे थे। प्रदर्शन के दौरान गाली गलौज और धक्का-मुक्की की गई। जिससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया गया। इस कार्रवाई में 16 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, बाकी अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights