मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा में बाढ़ से पुल के समीप 20 फीट मिट्टी धँसी,रेलिंग का एक हिस्सा हवा में लटका,मरम्मत शुरू

August 25, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। गंगा नदी में बाढ़ के चलते कछला पुल के समीप 20 फीट मिट्टी धंसक गयी और रेलिंग का एक हिस्सा हवा में लटक गया। तस्वीरें जब कमिश्नर एवं डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने संज्ञान लिया और एनएचआई के अफसरों से वार्ता कर कल रात में ही काम शुरू करा दिया।
बाढ़ के रौद्र रूप के चलते बदायूं-मथुरा हाईवे पर कछला गंगा पुल के समीप एक साइट सड़क की मिट्टी नीचे कटकर धंस गयी और रेलिंग का ऊपरी हिस्सा हवा में लटक गया। जिसके बाद से यातायात के लिये खतरा बढ़ गया। रोड एनएचआई का होने के चलते पीडब्ल्यूडी ने काम कराया नहीं, सेतु निगम ने भी हाथ खड़े लिये और एनएचआई के अफसर पहुंचे नहीं। किसी ने शाम को हवा में लटकी हुयी रेलिंग की तस्वीरें कमिश्नर बरेली सेल्वा कुमारी जे के पास भेज दी। कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लिया और बदायूं डीएम से वार्ता कर रात में ही काम शुरू कराने को कहा। इसके बाद आधी रात के करीब एनएचआई के अफसर पहुंच गये और रात में बेरिकेडिंग करायी और आज सुबह जेसीबी से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। साइट इंजीनियर एनएचआई मयंक ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
https://www.youtube.com/watch?v=VpNEzMvIEXg
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights