उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में हाइवे पर स्थित महाविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत के ऑनलाइन शिक्षण ग्रुप में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील वीडियो डाल दी जिससे कॉलेज स्टाफ में हड़कम्प मच गया । कॉलेज के प्रिंसिपल ने अश्लील वीडियो डालने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में महाविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत में गृह विज्ञान विषय एमए फाइनल की छात्राओं की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन ग्रुप बनाया गया है । बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दी । ग्रुप में अश्लील वीडियो देख हड़कम्प मच गया । अश्लील वीडियो ग्रुप में देख कॉलेज के स्टाफ ने कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर फैजान अहमद से शिकायत की ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फैजान अहमद ने बताया कि ग्रुप मे महाविद्यालय के और भी शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हैं। ग्रुप में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील वीडियो डाले जाने से शिक्षको, कर्मचारियों, छात्राओं में रोष व्याप्त है। कॉलेज प्राचार्य ने अश्लील वीडियो डालने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।