तेज रफ्तार ई- रिक्शा पलटने से युवक घायल, जिला अस्पताल रैफर

WhatsApp-Image-2022-08-24-at-5.52.31-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी – उझानी मार्ग पर एक गांव के समीप तेज रफ्तार ई – रिक्शा पलटने उसमें बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । ई – रिक्शा चालक ने घायल युवक को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गठौना निवासी लक्ष्मण लाल (40) पुत्र बेनीराम थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रिसौली में अपनी बेटी के यहाँ गया था । आज दोपहर वह ई – रिक्शा द्वारा जब अपने गांव वापस लौट रहा था तभी थाना उझानी क्षेत्र के बिल्सी – उझानी मार्ग पर ग्राम पालका नगला के समीप ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें बैठा लक्ष्मण लाल ई- रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गया । ग्रामीणों ने ई – रिक्शा के नीचे दबे लक्ष्मण लाल को बाहर निकाला । ई – रिक्शा चालक ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर आकांक्षा ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights