उझानी के गाँवों से तीन भैंस चोरी, एक किसान को चोरों ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
उझानी । बीती रात कोतवाली क्षेत्र के तीन गाँवों से भैंस चोरों ने तीन भैंस चुरा ली वहीं भैंस चुरा कर ले जा रहे चोरो का जब किसान ने विरोध किया तो चोरों ने किसान को गोली मार दी जिससे किसान घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को उझानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर घायल किसान को जिला अस्पताल रैफर कर दिया । पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार की रात दो बजे के समीप कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरमई पूर्वी निवासी किसान रामचंद्र (40) पुत्र गेंदनलाल की चोर भैंस चुराकर बुटला बोर्ड पर पिकअप में लाद रहे थे तभी घर के बाहर सो रहा किसान रामचन्द्र व छत पर सो रहा उसका बेटा विजेंद्र जाग गया । रामचंद्र ने चोरी कर पिकअप में भैंस लाद रहे जब चोरों को ललकारा तब चोरों ने छत पर से चोरों पर डंडा मारने वाले उसके बेटे विजेंद्र पर तमंचे से गोली चला दी जिससे वह बाल – बाल बच गया उसके बाद चोरों ने तमंचे से रामचन्द्र को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया ।

गोली की आवाज सुन ग्रामीण जाग गये । ग्रामीणों को आते देख भैंस चोर पिकअप में भैंस लादकर भाग गये । इससे पहले भैंस चोर बुटला गांव से रामवीर यादव पुत्र सोहनपाल की भैंस चुरा रहे थे वहाँ पर जाग होने पर चोरों ने एक किसान को तमंचा दिखाकर मारपीट कर जमकर पिटाई कर दी । पिकअप सवार भैंस चोर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर स्थित हाइवे पर ग्राम हजरतगंज निवासी बृजलाल पुत्र गणेश की भैंस चोरी कर फरार हो गये । एक साथ तीन गाँवो से चोरों द्वारा भैंस चोरी किये जाने व किसान को गोली मारने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकरियों को घटना से अवगत कराया । सूचना पर सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की ।
इस सम्बन्ध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एक ग्रामीण घायल हुआ था उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा ।













































































