न्यूरिया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरी में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें श्री कृष्ण की मनमोहक मूर्तियां की स्थापना की गई तथा इस अवसर पर पंडरी में एक विशाल मेले का आयोजन भी किया गया है ।जिसमें दूरदराज से आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी तरह-तरह के खिलौने मिठाइयों की दुकानें अन्य दुकानें लगाई है। आपको बता दें प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर पर सच्चे मन से मन्नत मांगने पर मन्नत पूरी होती है यहां पर दूरदराज से लोग आकर भक्तगण पूजा अर्चना करते हैं बुजुर्गों का मानना है इस मंदिर पर हर किसी वक्त गढ़ की मनोकामना जल्द ही पूरी होती है जिससे यहां पर आस्था का केंद्र बना रहता है। मेला कमेटी के संचालक विशाल सिंह ने बताया की 20 सितंबर को पंडरी में विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें भक्त गण एवं आम जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है न्यूरिया क्षेत्र के राजा कॉलोनी में भी आज श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें झांकियों को सजा कर गांव में घुमाया गया बंगाली समुदाय के लोगों ने एवं बिथरागांव में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई सुमित राठौर