बदायूँ। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं को 20 अगस्त को स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन होना है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सैनरा वैश्य एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० वंदना शर्मा की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। यह सूचना देते हुए नैक कॉर्डिनेटर एवं आई०क्यू०ए०सी० कॉर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने बताया कि समारोह महाविद्यालय के सभागार में प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। समारोह में भाग लेने वाली स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राएं समय से महाविद्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सहभागी बने।