बदायूं । उझानी कोतवाली क्षेत्र के हरवीर पुत्र राम रईस निवासी धमेई गांव अपने घर से बाइक से घर कल शाम निकला था और कह कर गया था शेखूपुर जा रहा हूं।वहीं परिजनों का कहना है उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया और फिर वह चला गया। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। घर वालों ने काफी छानबीन की लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार सुबह पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि कादरचौक शेखूपुर रोड पर किशननगर गांव के भट्टे के पास गड्ढे में हरवीर का शव पड़ा है। सूचना पर परिजन पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली। हरवीर अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था और रक्षाबंधन पर अपने घर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।