बागेश्वर ।जिला अस्पताल में उपचार करा रही महिला को O निगेटिव रक्त की कमी होने पर युवती मदद को आगे आई और एक यूनिट रक्तदान कर इलाज में मदद की। रेयर ग्रुप होने के कारण मरीज को रक्त मिलने में परेशानी हो रही थी। युवती द्वारा सही समय पर की गई मदद के लिए मरीज और उनके परिजनों ने आभार जताया है। जिला अस्पताल में देवतोली, काण्डा निवासी मनोज आर्य की पत्नी ललिता (लता) पत्नी मनोज आर्या का उपचार चल रहा है। उनके शरीर में रक्त की कमी को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल खून चढ़ाने की बात कही। ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप होने के कारण मरीज के परिजनों को रक्त मिलने में दिक्कत हो रही थी। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर अपील की। जिसे देखकर नुमाईशखेत निवासी कविता खेतवाल ने जगदीश उपाध्याय से संपर्क किया और रक्तदान करने की इच्छा जताई। रेडक्रॉस की मदद से उन्होंने ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर रेडक्रॉस के सदस्य कन्हैया वर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मोहीउद्दीन तिवारी