ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल में जन्माष्टिमी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया

WhatsApp-Image-2022-08-18-at-2.35.49-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन ’जन्माष्टमी का पर्व’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण एक राजनीतिक, आध्यात्मिक और योद्धा ही नहीं थें, वे तरह-तरह की विद्याओं में पारंगत थे।
इस अवसर पर स्कूल को बहुत ही सुन्दर ढ़ंग से सुसज्जित किया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म से संबंधित झांकियों का प्रस्तुतीकरण अति मनोहारी था। ऐसा लगता था कि सारा वातावरण ही कृष्णमय हो गया है। रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित बच्चे बहुत ही सुंदर लग रहे थे। पीत वस्त्र पहने छोटे-छोटे बच्चे साक्षात कृष्ण ही प्रतीत हो रहे थे। आज इस अवसर पर विद्यालय में भगवान के भोग के लिए छप्पन भोग की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं द्वारा जन्माष्टमी से संबंधित स्वरचित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिग्स, बासुरियाँ, सुसज्जित हिंडोले व मटकियाँ सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थी। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के पंडाल पर भी छात्रों द्वारा निर्मित पेंटिंग्स, बासुरियाँ, सुसज्जित हिंडोले व मटकियाँ भी एक से बढ़कर एक थी। आज के कार्यक्रम का प्रांरभ उषा खरे द्वारा विधि-विधान से पूजा कराने के साथ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल व उनकी धर्म पत्नी नंदिता अग्रवाल द्वारा श्रीकृष्ण की आरती की गई। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण की झाँकी फैंसी ड्रेस में प्रस्तुत की।
इसमें बच्चों ने श्रीकृष्ण , बलदाऊ, ग्वाल-बाल व कंस के रूप को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम बड़ा ही मनोहारी था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय में ’मटकी फोड’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों के मटकी फोड़ने के प्रयास का सभी छात्रों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम की सज्जा में मनोज कुमार सक्सेना व रचना यादव कला संकाय सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी के लिए भगवान का प्रसाद वितरित किया गया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights