भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाइयों ने निकाला मौन जलूस

22222
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने जनपद बदायूं के संगठनात्मक 30 मण्डल में मौन जुलूस निकाला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं सिविल लाइन मण्डल में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ०प्र० सरकार संजय सिंह गंगवार मौन जुलूस में सम्मिलित हुए।
यह मौन जुलूस बदायूँ क्लब से प्रारंभ होकर परशुराम चौक, छ: सड़का, कश्मीरी चौक गांधी ग्राउंड होते हुए बदायूं क्लब पर समापन हुआ।

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त 1947 को भारत एक प्रथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किए गए, बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्सों को भारत से अलग कर दिया गया जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कहने को यह एक देश का बंटवारा था, लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तो का और भावनाओं का बंटवारा था। भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक याद रखा जायेगा और आने वाली पीढ़ी इस तारीख के सबसे दर्दनाक और रक्तरंचित दिन की टीस महसूस करती रहेगी।

इस मौन जुलूस में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र मोहन शर्मा जितेंद्र साहू सुखदेव राठौर मोनिका गंगवार सुरजीव गुप्ता विनीत पाण्डेय श्याम साहू संजीव सक्सेना शुभम वर्मा सीमा राठौर नरेन्द्र दुआ अशोक खुराना अशोक नारंग उपस्थित रहे।

मौन जुलूस अलग-अलग जगह इन जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाला गया जो, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा बदायूँ नगर, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य बिसौली नगर, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य उझानी नगर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समरेर, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव आसफपुर, एमएलसी वागीश पाठक मुड़िया, प्रदेश मंत्री डी.पी. भारती बिल्सी नगर, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक सहसवान, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ककराला, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उघैती, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव नाधा, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार इस्लामनगर, चेयरमैन दीपमाला गोयल दातागंज, शैलेश पाठक डहरपुर, मनोज कृष्ण गुप्ता जगत, राणाप्रताप सिंह उसावां, सुधीर श्रीवास्तव कुँवरगॉव, शारदाकांत शर्मा अलापुर, अरुण प्रकाश कछला, एमपी सिंह राजपूत शेखूपुर, वीरेन्द्र राजपूत कादरचौक, सुभाष गुप्ता दहगवां, शिवम सिंह वजीरगंज, दुर्गेश वार्ष्णेय बगरैंन, भगवान सिंह मौर्य म्यांयूँ, केशव चौहान मुजरिया और आशीष शाक्य ने सतेती में मौन जुलूस निकाला।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights