पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के 1964 कर्मियों को लगाया जा रहा कोरोना का टीका

3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वाराणसी। जिले के 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत होगी। पहले दिन पुलिस, नगर निगम व जिला प्रशासन के 1964 कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाए जाएगा। वहीं पहले चरण के तहत अंतिम सत्र में 1559 स्वास्थ्यकर्मी भी प्रतिरक्षित किए जाएंगे। कुल 3523 लाभार्थियों को कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर के लिए 16 सत्र, जबकि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कुल 14 सत्र आयोजित होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मेहनत अब दिखने लगी है। गुरुवार को टीके लगवाने को लेकर सुबह से शाम तक स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह बना रहा। 27 स्वास्थ्य केंद्रों पर 39 सत्र आयोजित कर 2588 लाभार्थियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। हालांकि लक्ष्य 4239 के सापेक्ष टीकाकरण की दर 61.05 फीसद रही। सबसे उत्साहजनक परिणाम पीएचसी बड़ागांव ने दिया। यहां 125 का लक्ष्य निर्धारित था, मगर पिछले सत्रों के शेष लाभार्थियों भी यहां पहुंचे। कुल 143 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। पीएचसी बड़ागांव में रिकार्ड 114 फीसद स्वास्थ्यकर्मी प्रतिरक्षित किए गए।अब तक पांच दिन हुए टीकाकरण में 17492 स्वास्थ्यकर्मियों को संदेश भेजा गया था, जिनमें से 10294 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। पांच फरवरी को पहले चरण के टीकाकरण का अंतिम दिन है। वहीं शुक्रवार से ही फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके लगाए जाएंगे। पहले चरण के छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को अब 15 फरवरी को टीके लगाए जाएंगे। चार फरवरी को जिले के 27 केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में वैक्सीन की तकरीबन 110 डोज खराब हुई। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने को-विन पोर्टल् पर पंजीकृत सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील करते हुए टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की अपील की। बताया शुक्रवार को शाम पांच बजे तक स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights