कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

yu
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।दातागंज मंगल की बाजार पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में महंगाई को लेकर तथा दिल्ली में हमारी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लोकतंत्र की हत्या करते हुए जो अमानवीय व्यवहार किया गया उसको लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के विरुद्ध नारेबाजी की तथा ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के दम पर यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारों के साथ विरोध प्रकट किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की कांग्रेस भी 60 साल सत्ता में रही लेकिन कभी भी विपक्ष की आवाज को दबाने का काम नहीं किया लेकिन आज जिस तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर अपनी बात कहने को निकलते हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तुरंत सत्ता के इशारे पर उनको बात कहने से रोका जाता है और उनके गिरफ्तारी की जाती हैः जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि इस बढ़ती हुई महंगाई को लेकर जन मानस परेशान है और एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है कि वह आम जन की बात कहें अगर हम यह बात कहते हैं तो हमें कहने नहीं दिया जाता है कि तो हम कहते है तो अपराधी कहा जाता है , अगर जनता की आवाज कहने में कोई अपराध है तो यह अपराध करने के लिए हम तैयार हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि आज सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है विरोध करने पर हमें रोका जाता है ।जिला कांग्रेस कमेटी एससी एसटी के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने भी कहा कि इस सरकार में अपनी बात कहना गुनाह है इस अवसर पर समीर शाह, महेंद्र पाल, नवाब अली, अकरम मियां, सूरजपाल, रामपाल ,जाहिद अली ,राजीव सक्सेना, आरिफ हुसैन, धनीराम शर्मा ,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights