बी काम कंप्यूटर विभाग ने स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया और बांटे तिरंगे

2222
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर । जनपद के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में बी कॉम कम्प्यूटर विभाग ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को झण्डा वितरण हेतु एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर, डा देविका अग्रवाल उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ झंडे के शिल्पकार पिंगली वेंकैया और स्वामी शुक देवानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। छात्राओं ने चंदन तिलक द्वारा अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ देविका ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली । तिंरगा आजादी की लड़ाई में युवकों को प्रेरणा देता रहा। हाथ में तिंरगा लिए युवाओं के गरम तेवरों और महात्मा गांधी के शांतिपूर्ण आंदोलनों ने अंग्रेजो को भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया। हम सबको हर घर तिरंगा कार्यक्रम एक त्यौहार के रूप में मनाना है। बलिदानियों के प्रति यह सच्चा सम्मान होगा। उप-प्राचार्य डा अनुराग अग्रवाल ने अपने उदबोधन में पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के जीवन संघर्ष का जिक्र करते हुए छात्रों से कहा कि वे संग्रहालय में जाकर शाहजहांपुर के स्वतंत्रता सेनानियों की अमर गाथा को आत्मसात अवश्य करें।

इस अवसर पर डा गौरव सक्सेना, डा के के वर्मा, डा विजय तिवारी, डा अंकित अवस्थी, जागृति गुप्ता, अपर्णा त्रिपाठी आदि ने भी अशफाक उल्लाह खान, प्रेम किशन खन्ना, अहमदुल्ला शाह, ढाकुर रोशन सिंह आदि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के विषय में अपने विचार प्रकट किए। डा रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में बी कॉम कम्प्यूटर प्रभारी बृज लाली ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और डा एस पी डबराल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यकम में 75 छात्राओं तथा 75 छात्रों को तिरंगे वितरित किए गए ताकि वे उन्हें अपने घरों पर फहरासकें। डा कमलेश गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजन में डा सचिन खन्ना, प्रकाश कुमार, प्रतीक्षा मिश्रा, अंकुर अवस्थी, तुषार आदि का विषेष सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights