उझानी में शिव भक्तों का उमडा सैलाव, जगह – जगह हुए भन्डारे

3e014e8b-17c5-4392-a2a4-d6fdd5a262ae
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । श्रावण मास के आखिरी रविवार को कछला माँ भागीरथी गंगा घाट जल लेने लाखों शिव भक्त पहुंचे जो सोमवार को जलाभिषेक करेंगे । नगर में जगह जगह भन्डारे कर कांवरियों की सेवा सत्कार में नगरवासियों ने अपना दिल खोलकर सेवा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट पर रात से ही लाखों कांवरिये जल भरने पहुंच गये वहीं उझानी नगर के समाजसेवी लोगों ने बीती रात से ही नगर के बदायूं बाईपास से लेकर कछला गंगा घाट तक भन्डारे लगाये गये । कछला से जल लेकर गुजर रहे शिव भक्तों का खाने पीने का खास ख्याल रखा गया। नगरवासियों ने भन्डारों में कोई हलवा खिला रहा था, तो कोई पूडी सब्जी, खस्ता कचौरी मना-मना कर शिव भक्तों को खिला रहा था । समाजसेवी नागरिकों ने गंगा जल लेकर गुजर रहे बच्चों और युवतियों के लिए आइसक्रीम के भी शिविर लगाए और जमकर आइसक्रीम खिलाई। अनेक युवक ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी बाइक व कार के द्वारा जल भरकर लौट रहे शिव भक्तों को पीने का पानी पहुंचाया।
नगर के बरी बाईपास पर स्थित मनोकमना मंदिर के समीप समाजसेवी डॉक्टर रितेन्द्र यादव ने शिव भक्तों के खान-पान का विशेष ख्याल रखा और उन्हें बुला-बुला कर भोजन कराया। इस अवसर पर मठ मंदिर प्रमुख शिवम शर्मा, केपी सिंह, गुड्डू, जितेन्द्र यादव, जुल्फिकार, राहुल, संजीव और डा. पिंकी यादव ने शिव भक्तों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights