डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

IMG_3264
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शासन के निर्देशों के क्रम में फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस जनपद की तहसीलों में आयोजित किया जाता है। फरियादियों की समस्याओं के निराकरण के लिए यह शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी तथा एलडीएम सहित 13 अधिकारी अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील बिल्सी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फारियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रवर्धन शर्मा, सीएमओ डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights