शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं सम्मान सामारोह हुआ

5555555
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद द्वारा शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं सम्मान सामारोह का आयोजन स्काउट भवन में किया गया। बैठक में नवाचारों पर चर्चा की गई तथा सुधा मिश्रा को जिलाध्यक्ष तथा संजीव सक्सेना को महा मंत्री पद पर मनोनीत किया गया । मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने शैक्षिक नवाचार के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहन देने हेतु शीघ्र ही जनपद में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । श्री सिंह ने शैक्षिक नवाचार टीम बदायूँ की कार्य प्रणाली की सराहना की तथा सुधा मिश्रा को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद बदायूँ का जिलाध्यक्ष व संजीव सक्सेना महामंत्री, चंद्रमुखी उपाध्यक्ष , अनुज सक्सैना संयुक्त मंत्री, मनी वैश्य कोषाध्यक्ष, नीलम रेण्डर मंत्री , रजनी सक्सेना व रश्मी , का ० सदस्य , मयंक गुप्ता, अमिरूद्ध शर्मा, याचना शुक्ला, सुनीता रानी, मिलन सक्सेना को विशेष सदस्य पद पर मनोनीत किया | विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मु० असरार ने कहा शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन बदायूँ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किये है। सभी मौजूद शिक्षकों ने अपने अपने नवाचारो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है पूरी इमानदारी व सजगता से उसका निर्वहन करते हुए शैक्षिक नवाचारों के आदान प्रदान हेतु प्रयास करूँगी। संजीव सक्सेना महामंत्री ने कहा नवचारों को साझा करने हेतु जनपदीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights