जीएस हीरो को हीरो मोटोकॉर्प का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

85e7d20c-9469-4106-9786-d680215ef5a4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जीएस हीरो फर्म ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही में विक्रय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सर्वश्रेष्ठ विक्रय प्रदर्शन करने पर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया

हीरो मोटोकॉर्प ने लखनऊ में किया था भव्य आयोजन

इसमे बदायूँ के जीएस हीरो फर्म के मालिक एव उद्योगपति अनमोल गुप्ता उर्फ मिक्की ने शिरकत की।

बदायूं।अनमोल गुप्ता उर्फ मिक्की भैया को जब मंच पर आमंत्रित किया गया तो उन्हें भी उम्मीद नही थी कि वह और उनकी फर्म कुछ सेकेंड के बाद देश के हीरो बनने वाले है।


जब उन्हें हीरो मोटोकॉर्प की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही में सर्वश्रेष्ठ विक्रय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया तो उनकी आंखें खुशी से नम हो गई। उनसे ज्यादा खुशी उनके स्टाफ और उनके ग्राहकों को हुई। कोरोना काल के बाद बदायूँ की किसी फर्म और उद्योपति को यह राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार मिला है। जीएस हीरो फर्म ने देश भर में जिले का नाम रोशन कर दिया है। इसलिए भी सभी को बहुत खुशी है


जीएस हीरो फर्म के मालिक और उद्योपति अनमोल गुप्ता उर्फ जिम्मी लखनऊ से वापस लौट कर आज अपने शोरूम पहुँचे। तो पूरा स्टाफ खुशी से झूम उठा। गेट से प्रवेश करते ही स्टाफ ने उनका फूलो के हार ओर बुके से जोरदार स्वागत किया।

अनमोल गुप्ता ने स्टाफ के साथ केक काट कर इस उपलब्धि और पुरस्कार को सेलिब्रेट किया। मैनेजर राजीव शर्मा और स्टाफ के अन्य लोगो ने कहा हम सभी इतने अधिक खुश है कि शब्दो मे बया नही कर सकते। दिन भर परिचितों,ग्राहकों ओर शुभचिंतजो का बधाई देने को तांता लगा रहा।


जीएस हीरो फर्म के मालिक अनमोल गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल सबसे बुरा दौर था,व्यवसाय एक तरह से थम गया था,व्यवसाय को फिर से रफ्तार देना कम्पनी ओर हमारे सामने भी एक चुनोती थी। हमने अपने स्टाफ ओर सम्मानित ग्राहकों के बल पर इस चुनोती को स्वीकार किया। और प्रथम तिमाही में विक्रय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उनका कहना है भविष्य में विक्रय,व्यवहार, सर्वीस, सुविधाओं को ओर अधिक बढ़ाने का भरसक प्रयास करते रहेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights