उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली चांदी को असली बताकर बेचने वाले तीन युवक किये गिरफ्तार, भेजा जेल

efd88b2e-cbad-413e-8499-4a7e73397048
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकली चाँदी को असली चाँदी बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से पुलिस ने नकली चाँदी, तमंचा, चाकू व कार बरामद की है । पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उझानी कोतवाली के एसआई हरपाल सिंह हमराह हेड कांस्टेबल अनुपम, हेड कांस्टेबल बलराम सिंह, कांस्टेबल अतेंद्र कुमार ने नकली चाँदी को असली चाँदी बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नगर के बिल्सी रोड शिवाश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये । पुलिस पूछताछ में पकड़े गये अभियुक्तो ने अपने नाम आबिद पुत्र शमशाद निवासी बिलालपत थाना असमोली जनपद संभल, महबूब पुत्र अय्यूब निवासी रामनगर चौराहा थाना असमोली जनपद संभल,रब्बानी पुत्र रमजानी निवासी ग्राम रामनगर चौराहा थाना असमोली जनपद संभल बताया । पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से 5 किलो 400 ग्राम नकली चांदी, एक 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू व एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है । पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights