बंदरों के हमले से युवक छत से गिरकर घायल, जिला अस्पताल रैफर

1d3acd4b-8203-407f-bb71-569baefa818f
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के गांव का एक युवक अपने घर की छत पर गया था तभी अचानक युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया । बंदरों के हमले से युवक छत से नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गया । घायल को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरुवार की सांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ननाखेडा निवासी धर्मवीर (25) पुत्र पोशाकी लाल छत पर बंदरों को भगाने गया था तभी बन्दरों ने धर्मवीर पर हमला कर दिया । बन्दरों से बचने के लिये जब वह भागा तो छत से नीचे सडक पर जा गिरा । सड़क पर गिरने की आवाज सुन परिजन जब बाहर सड़क पर पहुंचे तो धर्मवीर को सड़क पर छत से गिरा देख उनके होश उड गये । घायल धर्मवीर को परिजनों ने आनन – फानन में एम्बुलेंस द्वारा उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights