ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटाने के आदेश को दबंगो ने हवा में उड़ाया

7e5060ec-f816-46ab-8b32-85588bd33686
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

साढ़े चार साल पहले तहसीलदार सदर ने कब्जा हटाने का किया था आदेश
खेल के मैदान पर अवैध कब्जा कर दुकान और नींव भरकर किया कब्जा
बदायूं। तहसील बदायूं के परगना उझानी के गांव भकोरा में दबंगो ने ग्राम सभा की जमीन खेल के मैदान में निर्माण कर कब्जा कर लिया। तत्कालीन तहसीलदार आर पी चौधरी ने अवैध कब्जादारों को भूमि से बेदखल और गांव सभा की क्षतिपूर्ति हेतु हर्जाना डालने का आदेश जारी किया था।
सदर तहसील के परगना उझानी के गांव भकोरा में भूमि प्रबंधक समिति की ओर से लेखपाल ने अपनी आख्या प्रस्तुत की जिसमें कहा गया कि विपक्षीगण फूल सिंह पुत्र रामसहाय, ओमकार पुत्र सरदार और मुकेश पुत्र रामप्रकाश ने ग्राम सभा के खेल के मैदान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। खेल के मैदान पर उक्त कब्जादारों ने 10 दुकान, तीन गोदाम और चार दुकानों की नींव भर रखी है। अवैध कब्जे से ग्राम सभा को लगभग 4.86 लाख रुपये की क्षति हुई है। तहसीलदार सदर ने विपक्षीगण को नोटिस जारी किये। लेकिन विपक्षीगण हाजिर नहीं हुये। जिस से मुकदमा एकतरफा करते हुए तहसीलदार सदर ने 24 फरवरी 2018 को आदेश पारित किया था कि विपक्षीगण फूल सिंह पुत्र रामसहाय, ओमकार पुत्र सरदार और मुकेश पुत्र रामप्रकाश ग्राम सभा की भूमि से बेदखल किये जाते हैं और ग्राम सभा की क्षतिपूर्ति के लिए 24640/- रुपये के हर्जाने सहित एक हजार पांच सौ रुपये का निष्पादन शुल्क भी डाला जाता है। सदर तहसीलदार के आदेश को लगभग साढ़े चार साल बीत चुके हैं ना तो ग्राम सभा के खेल मैदान से विपक्षीगण ने कब्जा हटाया है और ना ही ग्राम सभा की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया है। ग्रामवासी संबंधित लेखपाल व कानूनगो से पता करते हैं तो उनको टहला दिया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights