कांग्रेसियों ने कोयले अंगीठी पर खाली भगोना रखकर धरना प्रदर्शन किया

c5630575-40f6-4ac4-98ca-601703a54e17 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है: शफी अहमद

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं । आज राष्ट्रीय आव्हान पर पूर्व प्रदेश कोर्डिनेटर भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस शफी अहमद के नेतृत्व में पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत बच्चूँ मियां गोदाम आरिफपुर नवादा पर अंगीठी पर पानी का भगोना रखकर महँगाई के विरोध में सरकार विरोधी नारेबाजी की गई इस अवसर पर कांग्रेसी नेता शफी अहमद ने कहा कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्री पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से GST लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है। साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है। श्री शफी अहमद ने कहा कि गांवों में, शहरों में, संगठित क्षेत्र में, असंगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बाबू चोधरी, जिलासचिव फरहान हुसेन, पूर्व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेश सिह, एराज चोधरी एवम राज यादव ने कहा कि देश ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का एक चरण भी देख रहा है। इसके अलावा, विवादास्पद, खराब कल्पना और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना, जिसमें कई जोखिम हैं, ने न केवल सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट कर दिया है, बल्कि लाखों बेरोजगार इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रफत अली खान ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया है। जबसे संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नवादा चौकी इंचार्ज को धरने में वीरेश शर्मा, मराठा गौरव सिह, युवा कांग्रेस नेता जरीद हसन, छविराम, आशु बब्बर, जसीम अहमद, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights