मोहर्रम में अनुमति लेकर करें कार्यक्रमों का आयोजन : डीएम

IMG_3173
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों , सम्बंधित अधिकारियों, थानाध्यक्षों, ताजियेदारो एवं कार्यक्रम आयोजकां तथा मौजिज़ लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में अमन के सौहार्द में मनाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की। वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी नई परंपरा को शुरू नहीं किया जाएगा न ही शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा को ना शुरू किया जाए। सार्वजनिक स्थानों तथा सड़कों पर ताजिए ना रखे जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ही मार्ग पर कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम के जुलूस में समय का अंतर रखा जाए। उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्रों में जाकर बैठक कर ले। उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ताजिया एवं कर्बला के मार्गों को साफ सुथरा रखा जाए नियमित रूप से सफाई होती रहे कार्यक्रम स्थलों के मार्गों पर चूना डाला जाए, कहीं भी विद्युत तार लटके ना हो। अधिकारी नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण करते रहें।
सभी प्रकार के कार्यक्रमों को अनुमति लेने के बाद ही उनका आयोजन किया जाए। अनुमति लेने के लिए संबंधित उप जिला अधिकारियों आवेदन किया जा सकता है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बदायूं जनपद अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए पहचाना जाता है। यह सूफियों संतो एवं महापुरुषों की भूमि है यहां से हमेशा अमन का पैगाम ही आगे तक गया है उम्मीद है कि इसी तरह से आगे भी अमन का पैगाम दिया जाता रहेगा जिला प्रशासन 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों एवं मौजिज़ लोगों ने जिला प्रशासन को भरोसा जताया कि जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights