सड़क हादसे में अलग – अलग जगह पर सात कांवडिये घायल, जिला अस्पताल रैफर

e526933d-7027-4223-a8c2-cdd776624281
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के कछला में माँ भागीरथी गंगा घाट पर जल भरने आये सात कांवड़िये अलग – अलग स्थानों पर सड़क हादसे में घायल हो गये । एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सावन मास के तीसरे सोमवार को जनपद बरेली के गणेश नगर निवासी राजेश (46) पुत्र सोहनलाल, छत्रपाल (50) पुत्र डल्लूराम व थाना आंवला के ग्राम शादी नगर निवासी धीरेंद्र (20) पुत्र रामवीर अलग – अलग बाइकों से थाना उझानी क्षेत्र के माँ भागीरथी कछला गंगा घाट से जल भरकर वापस अपने घर जा रहे थे तभी वह जैसे ही थाना क्षेत्र के पटपरागंज के समीप पहुंचे तभी बाइकें आपस में टकरा गई जिससे जल लेकर लौट रहे धीरेंद्र, छत्रपाल, राजेश गंभीर रूप से घायल हो गये । वहीं बीती रात दो बजे के समीप जनपद बरेली के रामकिशन (33) पुत्र लालाराम व विपिन (24 ) पुत्र सौरभ बाइक द्वारा कछला माँ भागीरथी गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे थे तभी अचानक बाइक फिसल गई जिससे बाइक पर सवार रामकिशन व विपिन घायल हो गये ।

वहीं जनपद बरेली के सुभाष नगर निवासी अनिल कुमार शर्मा (70) पुत्र द्वारका प्रसाद व 40 वर्षीय राजाराम बाइक द्वारा कछला माँ भागीरथी गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे तभी बदायूं – कछला मार्ग पर बाइक फिसलने से दोनों बाइक सवार घायल हो गये । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights