ट्यूबबैल पर युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

23d3914d-09f3-4dc9-b9ff-9f5948851925
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक की ट्यूवबैल पर संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई । युवक की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुर्रा फरीदपुर गांव में ट्यूबेल की कोठी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में श्रीपाल (28) पुत्र एवरन का शव पड़ा मिला। मृतक के बडे भाई जिरंग सिंह ने बताया कि श्रीपाल बीती सांय घर से खाना खाकर ट्यूवबैल पर सोने चला गया जब वह सुबह को घर नहीं लौटा तो वह अपने भाई को देखने अपने निजी ट्यूबबैल पर पहुंचे जहां श्रीपाल का शव जमीन पर पड़ा देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गई । श्रीपाल की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया । परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया वहीं फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिये । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं परिजन चेहरे पर चोटों के निशान बता रहे हैं लेकिन किसी भी रंजिश होने की बात से इंकार कर रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights