कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में पौधरोपण कर श्रद्धान्जलि दी गई

7017b2cd-be41-434a-946c-bdb9b1b3007b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में पौधारोपण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
उसहैत नगर पंचायत की चेयरमैन सैनरा वैश्य, प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों की स्मृति में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पर्यावरण संरक्षण के हरेला पर्व के माध्यम से जनपद में वृहद पौधरोपण का कीर्तिमान स्थापित करने वाली सैनरा वैश्य ने कहा कि दुनिया के इतिहास में कारगिल युध्द दुर्लभतम प्रकार का युद्ध था, जिसमें विजय प्राप्त करना भारतीय सेना की बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि विषम पर्यावरण एवं परिस्थितियों में भी सेना के जवानों ने भारत भूमि की रक्षा की और भारत के तिरंगे को लहराया। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि तोलोलिंग, द्रास, बटालिक जैसी दुर्गम चोटियों पर जहाँ आम जनजीवन पूर्णतः असंभव है वहाँ भारत के बहादुर जवानों ने मां भारती के मस्तक की रक्षा कर देश के गौरव को समृद्ध किया एवं दुर्गम चोटियों पर पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम किया।
डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने अमर शहीदों की स्मृति में लगाए गए पौधों के संरक्षण का सभी को संकल्प शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ डॉली, डॉ पवन कुमार शर्मा, डॉ ज्योति विश्नोई डॉ सरिता यादव, डॉ सचिन राघव,डॉ मितिलेश, गोपाल शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights