उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्योरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2cb46c68-69c3-4a49-8b45-677822e56c76
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के मौहल्ले में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का ससुरालीजन पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार की रात नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज गली नंबर पाँच निवासी 20 वर्षीय विवाहिता निशा की मौत हो गई थी । बेटी की मौत की खबर मिलने पर ससुराल पहुंचे मृतका के पिता चंद्रपाल पुत्र मुल्लू निवासी ग्राम समरेर थाना दातागंज ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति रीतेश, ससुर विनोद, सास राजकुमारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी । तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई ।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई लवगिरि हमराह कांस्टेबल अतुल ने हत्यारोपी पति रीतेश को रैन बसेरा तिराहा से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights