लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की शतप्रतिशत की जाए प्राप्ति : डीएम

DCN_4478
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि मासिक लक्ष्य 3973 लाख के सापेक्ष 2452 लाख की प्राप्ति की गयी है जो 61.72 प्रतिशत तथा क्रमिक लक्ष्य 15254 लाख के सापेक्ष 12049 लाख की प्राप्ति की गयी है जो 78.99 प्रतिशत है। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी एवं समस्त आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि माह-जुलाई-2022 के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की शतप्रतिशत प्राप्ति की जाये एवं जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं ंबीयर व मॉडल शॉप की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये एवं दुकानों के आस-पास की दुकानों, स्थानां व घरों की चेकिंग की जाये।
डीएम ने निर्देश दिए कि आबकारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र की समस्त आबकारी दुकानों की देशी मदिरा गतवर्ष के उपभोग के सापेक्ष अधिक से अधिक उपभोग कराना सुनिश्चित करें। समस्त आबकारी निरीक्षक अपने क्षेत्र की सबसे कम उठान/उपभोग की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, विदेशी मदिरा के गतवर्ष के उपभोग के सापेक्ष 20 जुलाई 2022 तक 63.67 एवं क्षेत्र-5, सहसवान के विदेशी मदिरा के उपभोग के गतवर्ष के सापेक्ष 20 जुलाई 2022 तक कुल 68.77 प्रतिशत का ही उपभोग हुआ है। अपने क्षेत्र के समस्त ढाबों, रोड चेकिंग एवं दुकानों का नियमित निरीक्षण करें। जनपद के संदिग्ध ग्रामों में दबिश की कार्यवाही नियमित करायी जाये एवं ग्रामवासियों को शराब के कार्यो से अन्य व्यवसाय करने हेतु प्रेरित किया जाये। जनपद में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए टैंकरों संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध अड्डों को नियमित चेकिंग की जाये। जनपद में किसी भी स्थाना पर मिथाइल अल्कोहल एवं अन्य संदिग्ध पदार्थ न उतारा जा सके। जनपद में प्रवर्तन कार्य में और अधिक तेजी लायी जाये अन्य राज्यों से आने वाली विदेशी मदिरा को रोड चेकिंग के माध्यम से रोका जाये और पकडे जाने पर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर रोहित शर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, दातागंज सीमा कुमारी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 बिसौली सुनील कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 बिल्सी चमन सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सहसवान परमहंस कुमार, उप आबकारी निरीक्षक यदु सुगर लि0 बिसौली श्रीराम वर्मा मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights