ब्लूमिंगडेल स्कूल में फ़ुट्बॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

29a0eedb-68e1-4629-85db-9bd5beb862e8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल की डेल्ज़ शाख़ा के क्रीड़ा मैदान में आज फ़ुट्बॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच के साथ समापन हुआ। जिसका उद्घाटन निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता ने किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत स्कूल की टीमें इस मुक़ाबले में सम्मलित हुई।जिसमें कक्षा छः से बारह के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया,फ़ुट्बॉल का फ़ाइनल मैच टीम ए व टीम सी के बीच खेला गया जिसको टीम ए ने दो-एक से जीत कर विजयश्री हासिल की। अनुज कुमार ने दोनो गोल दाग़े।
वालीबॉल मुक़ाबले में टीम बी ने टीम डी को हराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


फ़ाइनल प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में फ़िटस्टार्ट अकेडमी से त्रीमोहन कुमार,लकी,हर्षित गुप्ता,मानवेन्द्र सिंह,शीराज़,निशांत यादव और दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा।विदित हो के ब्लूमिंगडेल स्कूल के मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता बच्चों को आगे बड़ाने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं और इस के चलते उन्होंने एक उच्च स्तर की खेल कम्पनी फ़िटस्टार्ट से अनुबंध किया है और आज इस कम्पनी के प्रबंध निदेशक जसकीरत सिंह भी मौजूद रहे।अंत में अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता ने पुरस्कार वितरण कर सबका आभार व्यक्त किया।
इस मौक़े पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights