मंत्री ने गुड़ खिलाकर किया गौ पूजन

DCN_4490
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। धर्मपाल सिंह, मंत्री, पशुधन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, अल्पसंख्यक एवं वक्फ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद का औचक भ्रमण किया गया। उनके द्वारा बृहद गो संरक्षण केंद्र रफियाबाद का निरीक्षण किया गया। मंत्री एवं अध्यक्षा नगर पालिका दीपमाला गोयल द्वारा गाय को गुड़ खिलाकर गौ पूजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वृहद  गौ संरक्षण केंद्र पर 305 स्वस्थ गोवंश पाई गई। पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं हरा चारा पाया गया, उनके द्वारा गोवंश के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया गया। बृहद गौ संरक्षण केंद्र के परिसर में गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, जो पार्वती स्वयं सहायता समूह घटपुरी विकासखंड सालारपुर द्वारा संचालित है मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया के करीब 30 प्रतिशत गाय का गोबर का पेंट बनाने में उपयोग किया जाता है। इस पेंट पर पानी का असर नहीं पड़ता है तथा बैक्टीरिया, वायरस व अन्य किसी प्रकार के जीवाणु से मुक्त है।

जनपद के समस्त विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर इस पेंट का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही अमेजन जैसी विक्रय कंपनी द्वारा भी पेंट के क्रय करने का आर्डर दिया गया है। मंत्री द्वारा वृहद गौ संरक्षण केंद्र पर बनाए जा रहे पेंट के बारे में संपूर्ण जानकारी लेने के उपरांत भूर भूर प्रशंसा की गई तथा कहा गया कि इस प्रकार का पेंट प्रदेश में सभी जनपदों में तैयार कराया जाए माननीय मंत्री जी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल नौशेरा का भी निरीक्षण किया गया मौके पर ग्राम सभा प्रधान द्वारा अवगत कराया गया है कि जुलाई माह तक का पैसा गोवंश के भरण पोषण हेतु प्राप्त हो चुका है मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि गोवंश हेतु हरा चारा उपलब्ध कराया जाए। मंत्री द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम सिकंदराबाद ,विकासखंड उझानी में उपलब्ध करीब 200 बीघा जमीन पर अति वृहद गौ संरक्षण केंद्र बनाने की कार्यवाही की जाए ,जिसमें ढाई हजार से 3000 गोवंश संरक्षित हो सके और किसानों को निराश्रित बेसहारा गोवंश से मुक्ति मिल सके निरीक्षण के समय दीपमाला गोयल अध्यक्षा नगर पालिका बदायूं, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके जादौन के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights