बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पहली बार हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करते हुए प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने बताया है कि 14 जून को बीए प्रथम सेमेस्टर की शारीरिक शिक्षा विषय की प्रायोगिक परीक्षा एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा होगी।17 जून को जंतु विज्ञान की परीक्षा होगी। 18 जून को बीए प्रथम सेमेस्टर के राजनीति विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। 19 जून को बीएससी प्रथम सेमेस्टर की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। डॉ गुप्ता ने बताया कि सम्बन्धित विषय के छात्र छात्रा निर्धारित तिथि को प्रातः8 बजे महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थिति के परिणाम के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।