सामूहिक विवाह समारोह में 98 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे,निर्माण श्रमिको के बच्चों को साइकिल बांटी

29fdbae9-6ce6-464a-b8b3-1da0adba2f2c
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जहां 98 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 50 पुत्र व पुत्रियों को साइकिलें वितरित कि गईं। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप , सांसद डा. संघमित्रा मौर्य , विधायक सदर महेश चन्द्र गुप्ता , जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता , ने हरी झंडी दिखाकर छात्र छात्राओं को साइकिल सहित रवाना किया। श्रम विभाग से पी डी शर्मा, जीशान अंसारी, सतेंद्र, मुकेश, आमिर, नरेश आदि उपस्थित रहे।
इसके अतरिक्त विकासखंड कार्यालय दातागंज में भी सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य विकास अधिकारी विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने 30 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की, कार्यक्रम में सतेंद्र मिश्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी व वरिष्ठ सहायक विचित्र सक्सेना उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सहायक श्रमायुक्त अजीत कनौजिया ने बताया की
श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कक्षा 10,11,12 एवम बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में अध्ययन रत पुत्र पुत्रियों को स्कूल आने जाने की सुविधा हेतु साइकिल प्रदान की जाती है। साईकिल के अतिरिक्त
हाई स्कूल में 2400 रू, इंटर में 3000रू, बीए, बीएससी व बीकॉम में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को 12000 रू वार्षिक
छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
कार्यकम का सफल व भव्य अयोजन समाज कल्याण अधिकारी रामजन्म ने किया तथा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन विकास भवन के महराज ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights