आशा कार्यकत्रियों का 13 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
बदायूं। आशा जननी सुरक्षा फाउंडेशन बदायूं प्रतिदिन की तरह 13 वे दिन अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन की बैठक मालवीय आवास ग्रह पर प्रातः 10:30 फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष जोली वैश्य की अध्यक्षता में आहूत की गई।
अनशन के क्रम में दो आशा वर्कर धरने पर बैठी। जिसमें आशा संगिनी सुशीला देवी को माया देवी ने माला पहनाई तथा दूसरी आशा संगिनी निर्दोष राठौर को कल्पना पटेल ने माला पहनाकर सम्मान पूर्वक धरने पर बैठाया ।
इस बैठक में मुख्य अतिथि बतौर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उनका स्वागत अनुराग कुमार गुप्ता ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया । फेडरेशन के जिला अध्यक्ष जौली वैश्य ने जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा को पुष्प भेंट किए तथा उनके साथ आए एक अच्छे समाज सेवी और वरिष्ठ कर्मचारी नेता उपस्थित प्रमोद शर्मा का भी स्वागत कर सम्मान किया ।
मुख्य अतिथि नीरज कुमार शर्मा ने फेडरेशन की 09 सूत्रीय मांग पत्र का संज्ञान लिया एवं सभी के समक्ष मांग पत्र पढ़कर के सुनाया।
नीरज शर्मा ने कहा आपकी मांग पत्र को मैं अपने स्तर से प्रांत स्तर को अवगत कराते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करूंगा विधिवत की 9 सूत्री मांगों को अति शीघ्र पूरा कराने का आश्वासनके साथ फेडरेशन के आशा संगिनी जिला अध्यक्ष का समर्थन करता हूं।
अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन की जिला अध्यक्ष जौली वैश्य ने मुख्य अतिथि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष का स्वागत , अभिनंदन किया और उनका आभार व्यक्त किया। जौली वैश्य ने कहा कि हमारी आशा संगिनी को उच्च स्तरीय अधिकारी काम कराने का दबाव डाल रहे हैं जिससे संगठन को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने यह भी बताया बदायूं सीएमओ ने अपने अखबार में प्रकाशन कराया है कि हमारे जिले से संचारी रोग पूर्णतया समाप्त हो गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में अब तक आशा संगिनी और पी एम मातृत्व बंधन योजना का भुगतान नहीं किया, और कोविड-19 का सर्वे एवं टीकाकरण का भी भुगतान अभी तक नहीं किया गया है एवं आयुष्मान भारत के सर्वे तथा कार्ड आशा संगिनी के माध्यम से बनवाए गए का भी भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। वैश्य खास बात बताई की हमारे मद का केंद्र और प्रदेश से आबंटन होता है उससे अन्य मद का भुगतान अंदर खाने से कर दिया जाता।

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी कुलदीप रंजन ने बताया आशाओं को ₹100 तथा संगिनी वर्कर को ₹200 प्रति कलस्टर मीटिंग का भी भुगतान नहीं किया गया प्रतिमाह कराए गए वाउचर्स धनराशि विभाग को देने के बावजूद उनका भुगतान नहीं किया गया तथा राज्य सरकार से बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि ₹1500 का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
कल्पना राठौर सुशीला देवी माया देवी ने विचार रखे।
धरने प्रदर्शन में ममता, राजेश्वरी, नीलम, अनीता देवी, पुष्पा देवी, शोभा देवी, किरन मिथिलेश, ओमवती, पूजा, नीरज, उषा, राममूर्ति ,तुलसी देवी, अनीता, जानकी, संगीता ,शारदा ,राधा, रानी ,बबीता, जलधारा, मीरा सक्सेना आदि आशा संगनी उपस्थित रही














































































