न्यूरिया के बिथरा अड्डे पर एक औऱ दुकान में चोरी,12 चोरियों में से किसी का खुलासा नही

07b7a94c-aa56-464b-a869-fec554f1415c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। बिथरा अड्डे पर चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है शाम बिथरा अड्डे पर जन सेवा केंद्र बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी केंद्र है जहां पर अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की शटर के ताले तोड़कर चोरों ने एक प्रिंटर व तीन बैटरे समेत दस से पन्द्रह हजार के बीच नकदी चोरी कर लेे गए। बिथरा
चौराहे पर यह चोरी की घटना कोई आम बात नहीं है यहां पर पहले भी 11व्यापारियों की दुकान में चोरी हो चुकी है। लेकिन आज तक पुलिस ने किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया है ।चोरी होने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती है ।जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और लगातार क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जनसेवा केंद्र संचालक पंडरी निवासी छत्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कल शाम 4:00 बजे मैं अपनी दुकान बंद करके घर चला गया सुबह जब 10:00 बजे खोलने के लिए आया तब उसने देखा कि ताले टूटे हुए थे मौके पर ताले भी नहीं थे और अंदर काउंटर की रे ग भी टूटी हुई थी जिसमें दस से पंद्रह हजार रुपये के बीच कटी फटी नगदी रखी थी ।चोर उसको भी ले गए साथ ही एक प्रिंटर व तीन बैटरे चुरा ले गए कुल मिलाकर पचास हजार रुपये का सामान चोर उडाकर ले गए बिथरा अड्डे पर कोई चौकीदार नहीं है हालांकि पेट्रोल पम्प पर रोजाना न्यूरिया पुलिस गश्त करती है जहाँ चोरी की घटना हुई है वह पेट्रोल पम्प के निकट है


न्यूरिया पुलिस ने मौके पर जाकर मौका मुआयना कर लिया है । थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
इधर बिथ रा अड्डे पर व्यापारियों का कहना है कि हम दुकानदारों में लगातार बढ़ती चोरियों से दहशत बनी हुई है।अगर चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो हम लोग प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights