मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

एडीजी ज़ोन महिला अपराध पर अंकुश लगाने के दिए दिशा-निर्देश

June 3, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। राजकुमार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा जनपद बदायूँ में मिशन शक्ति फेज-4.0 जागरूकता कार्यक्रम के तहत बीट प्रशिक्षण कार्यशाला में संबोधन किया गया आज दिनॉक 03.06.22 को राजकुमार , अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा क्लब रिवेरा होटल में मिशन शक्ति फेज-4.0 जागरूकता कार्यक्रम के तहत बीट प्रशिक्षण कार्यशाला में संबोधन कर महिला सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


महिला पुलिसकर्मियों को महिला अपराध पर अंकुश लगाने व महिलाओं को नारी स्वावलंबन, सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपा रंजन, डॉ०ओ०पी० सिंहँ एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उनके द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से आयी महिला बीट आरक्षीगण को शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुये बताया गया कि  नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन कार्यक्रम चलाने की दिशा में वर्ष 2021 में उ0प्र0 पुलिस में महिला बीट आरक्षी का नवीन प्रयोग किया गया। जनपद के सभी थानों में महिला बीट सूचना रजिस्टर बनवा दिये गये है। सप्ताह में दो दिन महिला बीट आरक्षी अपनी बीट में जाकर लाभप्रद सूचना महिला बीट सूचना रजिस्टर में अंकित करें, जिसको समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा चैक किया जायेगा। शासन की अपेक्षानुसार पुलिस विभाग की महिला बीट आरक्षीगण को अपनी बीट में निवास करने वाली महिलाओं से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण व वर्तमान में शासन द्वारा चलायी जा रही महिला सम्बन्धी कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराना है। पुलिस विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 112, 1098, 1076, 1930 व यूपी कॉप आदि के सम्बन्ध में सभी महिलाओं को अवगत कराते हुये आपातकाल में इन सुविधाओं का प्रयोग कैसे करना है, जानकारी प्रदान करानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत आशा बहने, एएनएम, महिला शिक्षामित्र आदि से समन्वय स्थापित कर व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर अपनी बीट में निवासित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराना है।


वर्तमान में प्रत्येक थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारी थाने में आने वाली प्रत्येक पीड़िता की समस्या सुनकर उनका निराकरण कराने का कार्य कर रहीं है, जिससे पुलिस का मानवीय चेहरा उभरकर सामने आया है। थाने पर आने वाली प्रत्येक महिला के लिये पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था की जाये। जोन स्तर पर विशेष कार्याधिकारी कल्याण द्वारा थानों में कार्यरत महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछकर निराकरण कराया जा रहा है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला बीट में अच्छा कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी को सम्मानित करने की घोषणा की गयी।

https://youtu.be/cDktF03tvzE
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights