मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

कछला गंगा घाट पर पटाखे से झोंपड़ी नुमा 12 दुकाने, ठेले, खोमचे व चार बाइक जलकर राख, तीन झुलसे

June 1, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी तट पर पटाखे के चिंगारी से अचानक एक झोपड़ी नुमा दुकान में आग लगने से गंगा घाट पर बनी झोपड़ी नुमा प्रसाद बेचने की शेर सिंह, सतेंद्र, हीरा लाल, अनोखे, मीना देवी, राहुल, जयपाल, पप्पू, चंद्रपाल, महेंद्र, अर्जुन व नेम सिंह की दुकान समेत बारह दुकानें जलकर राख हो गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आग लगने से दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया साथ ही दुकानों के पास तख्त व ठेले खोमचे भी जलकर राख हो गये । वहीं गंगा स्नान को आये थाना कादरचौक के ग्राम बमनौसी निवासी सुधीर पुत्र रजनेश , थाना सहसवान के ग्राम सिलहरी निवासी सत्यवीर पुत्र महेश पाल, थाना कादरचौक के ग्राम पांडेय नगला निवासी चंद्रकेश पुत्र चंद्रपाल व जिला संभल थाना जुनावई के ग्राम अजीजपुर निवासी वीरेश पुत्र नत्थू सिंह की बाइकें आग में जलकर राख हो गई ।

जिससे लाखो रुपये का नुकसान हो गया वहीं आग से कस्वा कछला के वार्ड नं0 आठ में रहने वाली मीना देवी और इसी वार्ड में रहने वाला राहुल कश्यप व थाना कादरचौक के अशोक यादव आग से झुलस गये । जिनका प्राथमिक उपचार किया गया । सूचना मिलने पर कछला चौकी पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग से गंगा घाट पर बनी झोंपड़ी नुमा एक दर्जन दुकाने व तख्त, ठेले, खोमचे जलकर राख हो गये । सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आंकलन किया ।

https://youtu.be/Fhi4UZjUQE8
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights