नेपाल के पोखरा से उड़ान भरने वाली विमान का मलबा मिला, मुंस्तांग में हुआ क्रैश, सवार थे 22 यात्री

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

काठमांडू। नेपाल के पोखरा से उड़ान भरने वाली तारा एअर का 9NAET विमान का पता लग गया है। इसका मलबा मुंस्तांग के कोवांग में मिलने की जानकारी है। इसमें 3 क्रू मेंबर समेत 22 यात्री हैं। इनमें 4 भारतीय हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना था कि सुबह 10:07 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। शाम करीब चार बजे विमान का मलबा मिल गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को दूर से धुआं उठते हुए दिखा, जिसके बाद विमान का सुराग लगा। अनहोनी की आशंका के बीच सेना को खराब मौसम के चलते रेस्क्यू करने में मुश्किल हो रही है। नेपाली  सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। 

नेपाल आर्मी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लेन लाम्छी नदी के किनारे क्रैश हुआ है। यह मुस्तांग जिले के मानापती हिमाल क्षेत्र की नदी है। हमारे सैनिक वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम बेहद खराब है।

गौरतलब है कि नेपाल में तारा एयर के एक विमान  पोखरा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर संपर्क टूट गया था। इसमें 19 यात्री सवार थे। साथ ही तीन क्रू मेंबर्स भी थे। लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे। शेष नेपाली नागरिक थे। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी।

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights