न्यूरिया। स्टेशन मार्ग पर स्थित हजरत नूर अली शाह बाबा रहमतुल्ला अलेह का 115 वे उर्स शरीफ का हुआ आगाज नगर न्यूरिया के स्टेशन मार्ग पर स्थित हजरत नूर अली शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह का उर्स शरीफ कुरान खानी मिलाद के बाद शुरू हो गया है आज रात महफिले कव्वालियों का प्रोग्राम व 27 मई को भी कव्वालियों का प्रोग्राम होगा 28 सुबह 10:00 बजे कुल शरीफ होने के बाद उर्स शरीफ समाप्त हो जाएगा उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन खान ने बताया 115 वे उर्स शरीफ को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है उर्स की शोभा बढ़ाने के लिए मुरादाबाद के आफताब साबरी कव्वाल व बिट्टू शादाब तशरीफ ला रहे हैं उर्स शरीफ के इंतजमिया कमेटी के मोहसिन खान अजीम खान शराफत हुसैन आमिर अहमद हुसैन आदि शामिल हैं सुमित राठौर