एक सरकारी ऐसा भी स्कूल है जिसमें अध्ययनरत बच्चे कांवेंट स्कूलों की तरह दिखते

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पूरनपुर । पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र में एक ऐसा भी स्कूल है जिसमें अध्ययनरत बच्चे कांवेंट स्कूलों की तरह दिखते हैं और पढ़ाई लिखाई भी करते हैं। शतप्रतिशत बच्चों की यूनीफार्म में लगी नेम प्लेट, गले में टाई और आईडी कार्ड उनकी पहचान है। स्कूल के परिवेश और बच्चों में बदलाव लाने वाले शिक्षकों की सराहना हो रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र के कई स्कूलों का कायाकल्प होने से उनका स्वरूप बदल गया है। चमचमाता फर्श, दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, पीने के पानी की सुविधा, दूर से ही दिखाई देता साफ-सुथरा शौचालय, बैठने के लिए अच्छी कुर्सी और भी बहुत कुछ। वहीं बीआरसी क्षेत्र के गांव टांडा गुलाबराय में उच्च प्राथमिक पूरे क्षेत्र में अलग पहचान बनाए हुए है। इस स्कूल में नामांकित सभी बच्चों की यूनीफार्म बनी है। उनमें नेम प्लेट भी लगी है। गले में टाई और आईडी कार्ड डालकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। एआरपी मोहम्मद ताहिर और बृजेश ने बताया कि इस स्कूल में कार्यरत शिक्षक सज्जाद हुसैन और अन्य शिक्षकों की मेहनत से स्कूल के बच्चे कांवेंट स्कूलों के बच्चों को टक्कर दे रहे हैं। कुछ बच्चों को छोड़ अधिकांश बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी मजबूत है। स्कूल कक्ष में बैठे बच्चों पर एकबारगी नजर जाए तो ऐसा लगेगा जैसे कांवेंट स्कूल के बच्चे हों। शिक्षक सज्जाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कई स्कूलों की तस्वीर भी शिक्षकों की मेहनत और लगन से बदल गई है। ऐसे शिक्षकों की सराहना होना लाजमी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights