बदायूं। मदर एथीना स्कूल में समर कैंप 2022 के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम की कवरेज लेते हुए लोगों का साक्षात्कार कर समाचार लिखना सीखा। इसके अलावा नृत्य एवं संगीत की कक्षा में शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, कुकिंग की कक्षा में स्वादिष्ट व्यंजन बनाना, आर्ट एण्ड क्राफ्ट की कक्षा में सुंदर-सुंदर चीजे़ बनाना तथा खेल की कक्षा में स्वास्थ्यवर्धक तथा शरीर को सुदृढ़ तथा मन को स्थिर बनाने वाले खेलों को सीखा।
होर्स राइडिंग में भी विद्यार्थियों ने जमकर प्रतिभाग किया, मिट्टी के बर्तन व लकड़ी के सामान बनाना सीखने में बच्चों का उत्साह व प्रतिभाग देखने योग्य था। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि समर कैंप के दौरान विद्यार्थी को जीवन में कुछ करने के बहुत से अवसर अपनाने का अनुभव प्राप्त होता है। ऐसे अवसर पाकर विद्यार्थी अत्यधिक उत्साहित एवं आनंदित होते है साथ ही उनमें संकोच का भाव समाप्त होता है और वह बर्हिमुखी हो जाता है।