महिला कल्याण विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन के अन्तर्गत मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत जनपद बदायूॅ में आज राजाराम महिला इण्टर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, भगवान परशुराम विद्या मंदिर, क्रिशचन हायर सेकेण्डरी स्कूल, गिन्दो देवी महाविद्यालय बदायूॅ एवं गंगादीन इण्टर कॉलेज गूरानवीगंज, नन्नूमल जैन इण्टर कॉलेज बिल्सी, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज बिल्सी, मदन लाल इण्टर कॉलेज बिसौली, महात्मा गांधी पालिका इण्टर कॉलेज उझानी आदि कॉलेजो एवं विकास भवन में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसमे वैश्य जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, बदायूॅ द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं बालिका सुरक्षा के वारे में बताया गया तथा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को शपथ दिलाई गयी एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उददेश्य बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला को विकसित करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी तथा रवि कुमार संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन शक्ति फेज-4.0 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,

उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पंेशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के साथ ही बाल विवाह को अभिशाप बताते हुये यह वताया गया कि सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है, जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो/कठिनाईयों आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम में आये हुये महिलाओं/बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली।

उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी/लाभ विकास भवन स्थित, जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, प्रीती कौशल, भमरपाल सिंह, शिवा सिंह, प्रतिक्षा मिश्रा, तनू चौधरी, प्रीती यादव, तिलत बी, नीशू शाक्य, नीतू सिंह, शिखा जायसवाल, ऋचा गुप्ता, मधु यादव, मो0 रिजवान हुसैन, हरवेन्द्र कुमार, शिवओम मिश्रा, छवि वैश्य, रूचि पटेल, रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक राजकुमार, नारायण देव तथा समस्त प्रतिभागी स्कूल का स्टाप उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights